August 13, 2026

पेपरलेस होगा पंचायत चुनाव

images (1)8808865007498817176..jpg

प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में पेपरलेस वर्क पर जोर रहेगा। उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर काउंटिंग तक का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का ऑनलाइन ब्योरा भी तैयार किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को अधिक से अधिक डिजिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी अधिक से अधिक कामों को पेपरलेस करने की कवायद शुरू कर दी गई है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यप्रणाली सुचारू बनाने में पेपर का इस्तेमाल कम से कम करें, इसीलिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से लेकर मतदान केंद्रों तक के ब्यौरे को डिजिटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading