May 15, 2026

लखनऊ गोलीकांड: बीजेपी सांसद के बेटे ने साले से करवाई थी खुद पर फायरिंग, कहा था- किसी को फंसाना है

ayush-sixteen_nine_01993773755888402047.jpg

  • बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बुधवार तड़के गोली मारने को मामले में नया मोड़
  • आयुष के साले आदर्श ने खुलासा किया है कि उनके जीजा ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी
  • आदर्श ने बताया कि 4-5 लोगों को फंसाने की साजिश थी, आयुष की पत्नी से भी होगी पूछताछ

लखनऊ
बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बुधवार तड़के गोली मारने को मामले में नया मोड़ आ गया है। आयुष के साले आदर्श ने खुलासा किया है कि उनके जीजा ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि 4-5 लोगों को फंसाने की साजिश थी। आदर्श ने इनमें से तीन के नाम भी बताए।

पुलिस ने मुख्य आरोपी आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आदर्श ने पुलिस पूछताछ में बताया, ‘मुझे नहीं पता कि किसे फंसाने की साजिश थी लेकिन आयुष ने कहा था कि 4-5 लोग हैं। चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह, दो लोग और भी हैं जिनके नाम नहीं पता। मैंने आगे से गोली मारी थी।’

आयुष ने लवमैरेज की थी, परिवार से अलग रह रहा था
वहीं मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने इस पर कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यह कहा जा रहा है कि जब वारदात हुई तो उसका साला साथ में था। आयुष ने लवमैरेज किया था इसलिए हमने उससे नाता तोड़ दिया था। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।’

शादी से खुश नहीं था सांसद का परिवार
सांसद ने कहा, ‘वारदात की जानकारी आयुष और इनकी साले ही दे सकते हैं। मैंने पूछा तो बताया था कि गाड़ी से कुछ लोग आए थे, शक्ल भी नहीं देख पाए थे। इसलिए तहरीर भी नहीं दी।’ आयुष अपने परिवार से अलग रह रहे थे। उनकी शादी से परिवार खुश नहीं था।

आयुष की हालत अब स्थिर
बता दें बीजेपी सांसद के बेटे को 3 मार्च को तड़के गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद आयुष को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इसे शुरुआत से ही पारिवारिक रंजिश का मामला मान रही थी।

पत्नी भी आएगी जांच के दायरे में
आयुष की पत्नी और साले पर शुरू से ही शक किया जा रहा था। आयुष की पत्नी की जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब पत्नी से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading