August 22, 2025

अयोध्या:रूदौली-क्रय केंद्रों पर धीमी मिली धान खरीद, विधायक ने व्यवस्था सुधारने की दी हिदायत

images - 2020-11-06t0311342552950130754460505..jpg

रुदौली :विधायक रामचंद्र यादव व एसडीएम विपिन सिंह ने तहसील क्षेत्र में खुले तीन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने धान बेचने में आ रही दिक्कतों से विधायक को रूबरू कराया। धान खरीद की सुस्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विधायक सबसे पहले एसडीएम के साथ विपणन शाखा के क्रय केंद्र नहर कॉलोनी पहुंचे। यहां पर अब तक 742 क्विंटल धान खरीद पाया। यहां टोकन सिस्टम धड़ाम मिला। विधायक ने तौल में जल्दी के लिए एक कांटा और लगाने को कहा।

साधन सहकारी समिति के बरौली क्रय केंद्र पर महज 112 क्विंटल खरीद होने पर नाराजगी जताई। बाबाबाजार स्थित गनेशपुर क्रय केंद्र का के निरीक्षण में धान तौल के समस्त मशीनरी की जांच की साथ ही इस कोरोना काल में तौल के दौरान शारीरिक डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading