UP: हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के भांजे की योगी के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को खुली धमकी, बोला- मेरे मामा को कुछ हुआ तो कर दूंगा एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव (Historysheeter sabhapati yadav) के भांजे चंदन यादव (chandan yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंदन यादव खुलेआम योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह (cabinet minister moti singh) को जान से मारने की धमकी देते देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि चंदन यादव ने खुद ही इस वीडियो को वायरल किया है।
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन 2 दिन बाद भी मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चंदन यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को गोली से उड़ाने की धमकी दे रहा है।
@pratapgarhpol कृपया इस मामले को गम्भीर रूप से ले कर तुरंत उचित कर्यवाही करें, सभापति यादव जैसे कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर होना चाहिए @myogiadityanath @myogioffice @Uppolice @CMOfficeUP @uppstf @pratapgarhpol pic.twitter.com/pxgz3lU0Yd
— Amit Singh (@AmitSingh7399) September 8, 2020
इस वीडियो में वह कह रहा है कि अगर मेरे मामा को कुछ हुआ तो मोती सिंह का एनकाउंटर कर दूंगा। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर सभापति यादव के खिलाफ एनकाउंटर की साजिश का आरोप चंदन यादव मंत्री मोती सिंह पर लगा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दबंग युवक चंदन यादव के विरुद्ध आईटी एक्ट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में आसपुर देवसरा थाने में केस दर्ज किया है। उधर केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ़्तारी ने होने से मंत्री के समर्थको में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

