अयोध्या : वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव का निधन अयोध्या में पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति-राजेंद्र तिवारी
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/06/PicsArt_06-23-01.32.10.jpg?fit=640%2C643&ssl=1)
आर्थिक सहायता की मांग करेगी- उपजा
अयोध्या ! अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश यादव के निधन पर उपजा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, व महामंत्री डी के तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
यू पी जनरिलस्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रेम प्रकाश यादव ने दैनिक आज, हिंदुस्तान व जनमोर्चा जैसे कई अन्य अखबारों के माध्यम से पत्रकारिता की अलख जगाई थी।पत्रकारिता की बारीकियों को हमेशा सहयोगियों को सीखने वाले पत्रकार की अनाथ बेटियों के भरण पोषण व शिक्षा दीक्षा के लिए उपजा आर्थिक सहायता के लिये आवाज उठाएगी।जनमोर्चा अखबार अयोध्या में कार्यरत प्रेम जी दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया।काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।वर्तमान में इलाज व लॉक डाउन की वजह से दिल्ली में ही रह रहे थे।पत्रकारिता जगत में खबरों के माध्यम से अपनी अलग छवि बनाने वाले प्रेम जी के निधन से बड़ी अपूर्णीय आघात लगा है। उनके निधन से अयोध्या जनपद की पत्रकारिता को झकझोर दिया है।उपजा परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।उनके परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर से आग्रह करता है।
संगठन के संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव,राम तीर्थ विकल ,उपाध्यक्ष आनंद गोपाल सिंह, जयप्रकाश गुप्ता,अवधेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, जगदम्बा श्रीवास्तव,सदर तहसील के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश तिवारी,तहसील सदर के अध्यक्ष सुशील सिंह,मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल,तहसील अध्यक्ष रुदौली अब्दुल जब्बार,राम प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चौरसिया आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)