May 14, 2025

मक्का से लौटे 36 लोगों ने क्वारैंटाइन की मुहर मिटाई, इनमें से मां-बेटे पॉजिटिव

images (61)6228243250478507678..jpg

पीलीभीत। मक्का से हज करके लौटे 36 लोगों के समूह की जरा सी गलती ने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। मक्का से लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर जांच की गई। इसके बाद इन लोगों को क्वारैंटाइन करने के लिए हाथों पर मुहर लगाई गई। पर, 14 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड से बचने के लिए इन लोगों ने हाथों पर लगी मुहर इत्र से मिटा दी। बाद में पता चला कि इन्हीं में से दो लोग मां और बेटे कोरोना पॉजिटिव हैं।

अब अधिकारियों के सामने 36 लोगों को ट्रेस करने की चुनौती है। जिस जनरल बोगी से ये लोग मुंबई से लखनऊ आए, उसमें सवार यात्रियों का पता लगाना भी जरूरी हो गया है। इस काम में 45 टीमें लगाई गई हैं।

अब तक 99 लोग विदेशों से लौटे
डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सऊदी से आने वाले सभी लोगों की जांच जारी है। उनके संपर्क में जो लोग रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। इस अभियान में कुल 45 टीमों को लगाया गया है। 36 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। उन सभी गांवों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जहां के ये लोग हैं। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। अब तक जिले में 99 लोग विदेश से आए हैं। इसमें से 45 लोगों को निगरानी में रखा गया है। जिले से कुल 22 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 16 की रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है जबकि एक युवक का दोबारा सैंपल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading