May 25, 2025

अयोध्या : ककरहा घाट कुटी के महंत का निधन,अंतिम संस्कार दो बजे

IMG-20200222-WA0033.jpg

मवई ! विकास खण्ड मवई क्षेत्र के ग्राम कोटवा के जंगल के स्थित हनुमान मंदिर कुटी के महंत बाबा दरशन दास जी उम्र 70 वर्ष का निधन हो गया।वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।इस संत ने इसी स्थान के समीप कल्याणी नदी के तट पर लगभग एक वर्ष तक श्री राम नाम जप का संकीर्तन किया।तत्पश्चात एक ऊंचे टीले पर एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया।इसी के समीप कोटवा गांव निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम कुमार शुक्ल ने भी एक दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया।यहां प्रतिवर्ष मेला व भव्य भंडारे का भी आयोजन होता है।इनका अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे हनुमान मंदिर के समीप होगा।इनके निधन पर संत वेद मुनि अमौनी मठ के महंत सत्य भारती सहित ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया संतोष मिश्र सुनील मिश्र आनंद शुक्ल अनिल शुक्ला वेद प्रकाश जायसवाल निर्मल जायसवाल नंद किशोर गुप्त आदि क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading