May 18, 2025

UP:मैं सुबह घर आ जाऊंगा,नही निभा पाया घरवालों से किया वादा, सड़क हादसे में हुई दरोगा की मौत

untitled-184473326348469092713.jpg

मेरठ आते हुए खरखौदा के पास हुए सड़क हादसे का शिकार हुए यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश के परिवार में गम का माहौल है। हादसे में दारोगा की मौत की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। बेटे और बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दारोगा के परिवार की ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में रह रहीं दारोगा की पत्नी अमरेश को खरखौदा पुलिस ने फोन कर घायल होने की सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही अमरेश अपने बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। लेकिन जैसे ही अमरेश मेडिकल कॉलेज पहुंची, उन्हें दारोगा आनंद प्रकाश की मौत की जानकारी मिली। ऐसा सुनते ही वो बेसुध हो गईं। फिर पति का शव देखकर रोने लगीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि शनिवार रात को ही फोन पर बात हुई थी। मुझसे कहा था कि चिंता मत करना, घर पर आराम से रहना…मैं सुबह आऊंगा, उसके बाद गांव भी जाना है

रोत-बिलखते परिवार को महिला कांस्टेबल और अन्य लोगों ने किसी तरह संभाला। परिजनों ने बताया कि दरोगा के पिता महिपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। मां श्यामो देवी ने आनंद प्रकाश को गांव बुलाया था। अमरोहा से चलने से पहले ही दरोगा ने पिता से फोन पर बात की थी और गांव आने आने को कहा था। माता-पिता उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, दोनों की आंखें पथरा गईं।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ- बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप सामने से आ रही दरोगा की स्विफ्ट कार में घुस गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। पिकअप सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पिकअप में सवार सुभाष पुत्र धनपाल निवासी तोचीगढ़ अलीगढ़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत के बिनौली क्षेत्र के गांव सिरसली निवासी आनंद प्रकाश तोमर (45) पुत्र महिपाल सिंह 1994 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। 2012 में प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। इस समय उनकी ड्यूटी अमरोहा में कोर्ट की सुरक्षा में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading