March 19, 2025

आजमगढ़ : अलग अलग हादसे में दो भाईयों सहित तीन की मौत,एक महिला गंभीर

PicsArt_01-06-07.27.07.jpg

आजमगढ़ ! कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर के पास रविवार की सुबह स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार भाईयों की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियों अनियंत्रित हो कर पलट गई।जिस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट की मौत हो गई।
कप्तानगंज क्षेत्र के मठगोबिंद गांव निवासी 23 वर्षीय अरबिंद व 19 वर्षीय रोशन पुत्रगण स्व. राम प्रसाद रविवार की सुबह दवा लेने के लिए तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिनपुर जा रहे थे। पासीपुर के पास आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर पहुंचते ही लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियों की चपेट में आ गए। स्कार्पियां के धक्के से रोशन की मौके पर ही मौत हो गई।अरबिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अरबिंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो भी अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गई। स्कार्पियो गाजीपुर के एक डॉक्टर की बताई जा रही है। स्कार्पियों में सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसक वराणसी में उपचार चल रहा है। दोनों मृतक चार भाई में छोटे थे, रोशन घर पर खेती करता था, अरबिंद दिल्ली में रहता था। पिता की भी छह माह पूर्व मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दूसरी घटना गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के वंशी गांव निवासी 30 वर्षीय आशुतोष पांडेय पुत्र नन्हकू पांडेय आजमगढ़ में एक निजी फाइनेंस कंपनी में एजेंट था। तरवा थाना क्षेत्र के वीरपुर रासेपुर में ससुराल में रहता था। रविवार की सुबह ससुराल से जहानगंज के लिए घर से निकला था। काम को निपटने के बाद बाइक से ससुराल लौटत समय जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बुद्ध प्रतिमा के पास पीछे से आ रहे ट्रक में बाइक फंस गई। करीब 100 मीटर तक बाइक सहित युवक घसीटता रहा। बाइक व युवक ट्रक से गिरे तो मौके पर ही आशुतोष की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित चिरैयाकोट की ओर फरार हो गया। मृतक को एक साल का एक बेटा है वह तीन बहन दो भाई में छोटा था। बड़े भाई की पूर्व में ही मौत हो गई है। घटना के बाद से पत्नी पिंकी सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता नन्हकू ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading