अयोध्या : बिर्जन सिंह हत्याकांड :आगजनी व जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त जिप्सी गाड़ी को भी पुलिस ने लिया हिरासत,मुखविर की सटीक सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी, फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी।
मवई(अयोध्या) ! आगजनी व जानलेवा हमले के अभियुक्त को मवई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने ये कामयाबी एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हासिल की है।साथ ही आगजनी में प्रयुक्त की गई जिप्सी यूपी 32 बीबी 1389 को भी हिरासत में लेते हुए अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश किया है।
बता दें चार माह पूर्व मवई थाना क्षेत्र के चर्चित हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह हत्याकांड बाद उनके समर्थकों द्वारा मवई चौराहे पर नेशनल हाईवे को जामकर जमकर उपद्रव किया था और दो रोडवेज की बसों को आग के हवाले कर दिया था।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया आगजनी जानलेवा हमले में सामिल अरविंद कुमार यादव उर्फ कोइरे पुत्र राम सजीवन यादव निवासी सड़वा के विरुद्ध मवई थेन में अपराध सं0-102/19 धारा 147/ 148/ 149/ 332/ 336/ 353/ 323/ 341/ 435/ 307/427/504 भा0द0वि0 ¾ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।जो घटना की बाद से ही फरार चल रहा था।कि गुरुवार की रात मुखविर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक विनय सिंह एसआई अनूप सिंह कांस्टेबल अशोक यादव द्वितीय को मौके पर भेजा गया।जहां पुलिस के इन जवानों बड़ी होशियारी से अभियुक्त को उसी के घर से ही दबोच लिया गया।इन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
