July 3, 2025

देवरिया:लेडी कांस्‍टेबल की मौत का मामला: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

img-20190927-wa0009951884797534942378.jpg

लेडी कांस्‍टेबल की मौत का मामला: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

देवरिया ! महिला सिपाही की मौत मामले में गुरुवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाने की बात कही जा रही है जबकि कांस्टेबल के गले पर रस्सी जैसा निशान बना हुआ है। यही नहीं चेहरे पर मारपीट के निशान होने की बात भी परिजन कह रहे हैं। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की रहने वाली जुलेखा खातून(25) पुत्री मुमताज जिले के बनकटा थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थी। बुधवार की शाम सदर कोतवाली परिसर स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही उसके पिता मुमताज, मां हदीशुल, चाचा मो मुर्तजा व पुलिस महकमें में ही कांस्टेबल के पद पर मिर्जापुर में तैनात बहन जमिला व इलाहाबाद में तैनात आसमां देर रात देवरिया पहुंच गई। घटनास्थल देखने के बाद परिजनों ने महिला कांस्टेबल की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से मिल कर अपनी बात कही। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला कांस्टेबल के चार्चा मो मुर्तजा ने भी यही आरोप लगाया। पुलिस अफसर परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दे रहे हैं। एएसपी शिष्यपाल ने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर उनकी पूरी बातें सुनीं।

छुट्टी के बाद घर गई थी महिला कांस्टेबल।

परिजनों के अनुसार 22 सितंबर को छुट्टी लेने के बाद महिला कांस्टेबल गाजीपुर अपने घर गई थी। वहां से वह 24 सितंबर को वापस आई थी। परिजनों ने यह बात पुलिस अधिकारियों को बताया। विदित हो कि महिला कांस्टेबल ने बनकटा थाने से एक सप्ताह की छुट्टी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading