April 18, 2025

अयोध्या : तो अब मनचलों व शोहदों पर नजर रखेगी पुलिस विभाग की शक्तिपरी

IMG-20190921-WA0079.jpg

अयोध्या । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महिला आरक्षियों द्वारा संचालित किए जाने वाले दोपहिया वाहन शक्तिपरी की 02 मोटर साइकिलों को वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री निपुण अग्रवाल महोदय के द्वारा हरी झण्डी दिखायी गयी।

महिला थाना जनपद अयोध्या में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दोपहिया वाहन शक्तिपरी की 02 मोटर साइकिलों को वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर निपुण अग्रवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।जो शहर में भ्रमण से लेकर शहर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं, स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय स्कूल के आसपास खड़े शोहदों पर नजर रखने के साथ साथ सांयकाल के समय भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एवं त्योहारों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली छींटाकशी से संबंधित सूचनाओं पर त्वरित आकस्मिक सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगीं। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा भी दोपहिया वाहनों से समय-समय पर पेट्रोलिंग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading