अयोध्या : यूपी0लेखपाल संघ की तहसील रूदौली इकाई का गठन 26 वर्षीय लेखपाल सौरभ सिंह बने अध्यक्ष

0

अयोध्या ! उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील रूदौली इकाई का सर्व सम्मत से निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है।सौरभ सिंह अध्यक्ष व नकछेद भारती मंत्री निर्वाचित हुये हैं।शुक्रवार को तहसील सभागार में जिला अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय की देख रेख में जिला मंत्री / निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसम्मत से सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न कराया।श्री तिवारी ने बताया कि सभी पदों पर सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।सौरभ सिंह को अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा,मंत्री नकछेद भारती, उप मंत्री नीलिमा गौड़,राम धीरज कुशवाहा कोषाध्यक्ष व शैलेंद्र दुबे को संप्रेषक, निर्वाचित किया गया है।बताया कि यशवंत प्रताप जय करन राम धीरज अमित तिवारी राम बरन कुलदीप सिंह राकेश मिश्रा कृष्ण प्रसाद राम हिमांचल शिव कुमार संदीप कुमार अजय कुमार सत्यनरायन पाठक व योगेश प्रताप को सचिव निर्वाचित किया गया है।जिला अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय ने निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद सभागार में ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।बता दें कि नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह अब तक प्रदेश के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।इस अवसर पर लेखपाल रवि पाठक,बृजनाथ दुबे,राम वृछ मौर्या,सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News