May 25, 2025

अयोध्या : पुलिस मित्रों का एक समूह जरूरतमंद को खून देकर बचाता है उसकी जान।

img-20190614-wa00152513442921521387135.jpg

उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने आज रक्तदान दिवस पर चौथी बार खून देकर युवाओं के बने प्रेरणाश्रोत।

अयोध्या ! 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के यूथ कान बने दरोगा रणजीत सिंह। अयोध्या जनपद में दरोगा ने रक्तदान करके युवाओ के बने प्रेरणा श्रोत। उन्होंने कहा कि रक्तदान ही जीवन दान है। सभी युवाओ को जो 18 वर्ष से ऊपर के है, उनको रक्तदान अवश्य ही करना चाहिए। किसी को भी जीवनदान देने से बेहतर कोई परमार्थ व पुनीत कार्य हो ही नही सकता है। अतः सभी युवा रक्तदान अवश्य ही करे।ज्ञात हो कि ये जनपद के इकलौते दरोगा व नेकदिल इंसान है जो जरूरतमंदों की सतत मदद करते रहते है।उनका कहना है कि मानव जन्म जनसेवा हेतु ही मिलता है। अतः जरूरतमंदों की सतत ही मदद करते रहो। यही ईष्वर की सच्ची सेवा है। दरोगा पटरंगा थाना में पोस्ट है। वर्तमान में रणजीत सिंह अयोध्या आरजेबी की ड्यूटी में कर रहे है।यही नही जनपद प्रयागराज में पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में नियुक्त आरक्षी आशीष मिश्र ने पुलिस मित्र नाम से एक समूह बनाकर रक्तदान कर रहे है।पुलिस मित्र का ये समूह शोशल मीडिया व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिये समूह के सदस्यों तक सूचना का आदान प्रदान कर नजदीक में उपस्थित समूह के सदस्य नजदीक के हॉस्पिटल में जाकर जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाता है।समूह के सभी सदस्य ये सेवा निःशुल्क करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading