अयोध्या:सोहावल में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ जोरदार स्वागत
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/06/img-20190609-wa00185573454212202484726.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
सोहावल में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ जोरदार स्वागत
सुचित्तागंज बाजार के पास धार्मिक स्थल मां ज्वाला माई पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
कार्यकर्ता सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक और प्रधान संघ अध्यक्ष की दिखी गैरमौजूदगी
अयोध्या ! विकास खंड सोहावल के ग्राम खिरौनी के पास धार्मिक स्थल मां ज्वालामाई पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को अंग वस्त देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वेद गुप्ता व संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद शुक्ला ने किया।ग्राम खिरौनी के पास धार्मिक स्थल मां ज्वालामाई पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान नव निर्वाचित सांसद लल्लू सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि बीजेपी को जीत मिली है. इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं की बधाई देते हुए सोहावल क्षेत्र के सीवार,बैदरापुर,ड्योढ़ी बाजार सहित तीन सेक्टर प्रमुख व रामनगर,विशौली,गुलालपुर,देवराकोट सहित पांच बूथ प्रमुखों को धार्मिक पुस्तक रामायण व अंग वस्त्र (गमछा) देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।बताया गया इन बूथों पर अधिक मत प्रतिशत से बीजेपी को जीत मिली है।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष वेद गुप्ता व किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष बल्ले सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता राकेश जायसवाल.सरोज जायसवाल व ग्राम ज्ञानचंद्र जायसवाल. प्रधान मीना सिंह.सत्यनाम सिंह आदि ने 51 किलो की माला पहनाकर सांसद का जोरदार स्वागत किया.कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक शोभा सिंह चौहान की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही।कार्यक्रम में सोहावल के भाजपा खेमे में गुटबाजी दिखाई पड़ी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल,ओम प्रकाश सिंह,राधेश्याम त्यागी.कृष्ण कुमार पांडेय.रणविजय सिंह,हिटलर तिवारी.रोशन सिंह.पवन गोस्वामी,शिवसागर पांडे,अखिलेश मिश्रा.अरुण तिवारी राज नारायण तिवारी सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य रश्मि जायसवाल के पति व शराब व्यवसाई राकेश जायसवाल ने सबका आभार व्यक्त किया।कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान भोज का आयोजन भी किया गया था।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)