July 3, 2025

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों में स्वामी हंस देवाचार्य सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

260009-hansdevacharya6219948588880758530.jpg


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य का अंतिम दर्शन करने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ पहुंचे। स्वामी हंसदेवाचार्य का पीजीआई में निधन हो गया है। प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय उन्नाव में स्वामी हंसदेवाचार्य की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पीजीआई ले जाया गया। जिसके बाद वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण संत समाज में शोक की लहर है।

स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में तीन और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं। स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे। स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आनंद गिरि, सतुआ बाबा संतोष शास्त्री आदि ने शोक जताया। मिली जानकारी के अनुसार स्वामी हंसदेवाचार्य का पोस्टमार्टम लखनऊ पीजीआई में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading