जरा सम्हाल के,वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों का बजरंग दल बनाएगा वीडियो
प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, प्यार के परवानों के दिन की, ‘वेलेंटाइन डे’ की। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है।
इस बार वैलंटाइंस डे मनाने वालों का विडियो बनाया जा सकता है। यह चेतावनी बजरंग दल की ओर से जारी की गई है। बजरंग दल ने कहा कि इस दिन उनके कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह रहेंगे। वे ऐसे कपल्स का विडियो बनाएंगे जो अश्लील हरकतें करते दिखेंगे। इसके अलावा, लड़कियों का पीछा करने और छेड़खानी करने वालों का विडियो बनाकर भी पुलिस को दिया जाएगा ताकि कार्रवाई हो।
वही प्रशाशन का कहना है कि पुलिस की टीमें सार्वजनिक स्थलों पर तैनात की जाएंगी। वैलंटाइंस डे पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। अगर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कुछ किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।