विवादित बयान/राहुल गांधी मेंटल केस : गिरिराज सिंह

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हैं। ये बात अलग है कि उनकी जुबां फिसल जाती है। अब इसे राजनीतिक की मांग कहें या उनकी आदत या कुछ और सच ये है कि वो अपने विरोधियों पर तीखे बोल के जरिए निशाना साधते हैं। राफेल पर सियासी घमासान में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा
बिहार के नवादा से बीजेपी सांसद और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेंटल केस बताया। पर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है, ‘राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर हिंदुस्तान को गुमराह किया है। आइए, खुद भी राफेल की सच्चाई और राहुल के झूठ को समझिए और लोगों को भी मेंटल राहुल के बारे में बताइए।
गिरिराज सिंह ट्वीट कर कहते हैं कि राहुल गांधी मिठ्ठु तोते की तरह ट्वीट राफेल की रट लगा रहे हैं…ये वाड्रा की हरी मिर्च का कमाल है।
यही नहीं अपने बात को पुख्ता और धार देने के लिए डॉक्युमेंट भी अटैच किया है। इसमें राफेल डील की वार्ता में भारतीय पक्ष की अगुवाई करने वाले एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा ने शुक्रवार को कहा था कि एक अखबार में रक्षा मंत्रालय के नोट को आधार बनाकर छपी रिपोर्ट देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ। तथ्य को छिपाते हुए इस नोट के माध्यम से राफेल रक्षा खरीद को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News