May 1, 2025

गाय ने दिया भैंस के बच्चे को जन्म, हैरान हो गए इलाके भर के लोग

gaay8624518911914618052.jpg

उन्नाव:अभी तक आपने गाय को अलग अलग रंगों में बच्चे को जन्म देते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दे दिया हो। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आए ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दे दिया। लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो उस गाय के बच्चे को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक न्नाव के बारासगवर बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा में लगने वाली पशु बाजार में एक पशुपालक अपनी गाय के साथ भैंस के बच्चे को लेकर बेचने पहुंचा। लोगों के पूछने पर उसने गाय से ही भैंस का बच्चा होने की बात कही। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ पर जब गाय ने भैंस से दिखने वाले बच्चे को दुलार करना शुरु किया तो सभी कहने लगे ये मां का प्यार है जो सिर्फ उसके बच्चे के लिए है। हालांकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने ऐसा संभव होने से इनकार किया है। जबकि पशुपालक ने दावा किया कि है बतपुर के डॉक्टर के सीमेन डालने के बाद गाय ने गर्भधारण किया था। सीमेन गलत होने की वजह से गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading