July 19, 2025

मुंबई / कल्याण में भाजपा नेता के घर से बरामद हुए 180 हथियार, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच

0521_pjimage-1975067166650412713258.jpg

मुंबई. डोम्बिवली में भाजपा के पदाधिकारी की दुकान से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इनमें तलवारें और बंदूकें शामिल है। कल्याण क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलकर्णी के घर से कुल 180 हथियार जब्त किए गए हैं।

गिफ्ट आइटम के नाम पर खरीदता था हथियार: 49 वर्षीय धनंजय कुलकर्णी कल्याण से भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। कुलकर्णी पर आरोप है कि वे गिफ्ट आइटम के नाम पर खतरनाक हथियारों की खरीदारी कर रहा था।

यूपी, बिहार से मंगवाता था हथियार: क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, धनंजय कुलकर्णी के पास से तकरीबन 180 खतरनाक हथियार जब्त किए गए हैं। जिनमे तलवार, एयरगन, फाइटर चाकू, खुखरी शामिल हैं। धनंजय कुलकर्णी की मानपाडा रोड पर तपस्या हाऊस ऑफ फैशन नाम की दुकान है। इसी दुकान की आड़ में हथियारों की खरीद फरोख्त का काम किया जा रहा था। अब तक की तफ्तीश में सामने आया है की बीजेपी नेता ये हथियार उत्तर प्रदेश और बिहार से मंगवाता था।

ऐसे सामने आया मामला: कल्याण क्राइम ब्रांच को हथियारों की इतनी बड़ी खेप की जानकारी तब मिली जब पिछले हफ्ते पुलिस ने डकैती के आरोप में दो वंचित आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जानकारी दी कि उनके पास से जो हथियार मिले है, उन्होंने उसे बीजेपी नेता की दुकान से खरीदा था। यह भी पता चला कि मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण के आस-पास के इलाके के अपराधी वहीं से हथियार खरीदते थे।

सीएम ने तलब की रिपोर्ट: बीजेपी नेता के दुकान से इतना बड़ा हथियार का जखीरा मिलने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। अब इस पूरे मामले में बीजेपी पूरी तरह बैकफुट पर है। खुद मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह मंत्रालय भी है ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट तालब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading