फिरोजाबाद- फेसबुक पर योगी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, थाने पर हंगामा

0


फिरोजाबाद। ताजमहल भ्रमण के लिए शासन के शुल्क में वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री योगी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। आक्रोशित भाजपाईयों ने थाना दक्षिण में हंगामा कर दिया। काफी देर तक हुए हंगामा के बाद योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर कार्यवाही की तैयारी है। ताजमहल के दीदार के लिए शासन ने शुल्क में बढ़ोत्तरी की है। ताज के दीदार के लिए लगने वाले शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट चल रहे हैं। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुबुर अली ने भी अशोभनीय टिप्पणी कर दी। कांग्रेस नेता की पोस्ट पर भाजपा नेताओं मेें उबाल आ गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के साथ काफी संख्या में भाजपा नेता थाना दक्षिण पहुंचे आक्रोशित भाजपा नेताओं ने विवादित पोस्ट डालने वाले कांग्रेस नेता सुबुर अली के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान भाजपा के फ्रंटल संगठनों से जुडे़ युवाओं ने थाना परिसर में हंगामा काटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News