August 25, 2026

राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से काफिले के साथ निकला सिरसा आश्रम

हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन पर आरोपी राम रहीम को बड़ा तोहफा दिया है। डेरा सच्चा सौदा…

राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से काफिले के साथ निकला सिरसा आश्रम

<span class="img-name">राम रहीम को मिली पैरोल </span> <span class="img-source"> </span>

हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन पर आरोपी राम रहीम को बड़ा तोहफा दिया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 21 दिनों की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद आज सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से अपने सिरसा आश्रम के लिए अपने काफिले में सवार होकर निकला। सबसे खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार उसे सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है। बता दें कि राम रहीम इस बार 17 वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले परोल या फरलो के दौरान उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है, लेकिन इस बार वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम जाने के लिए निकला है।

रेप और हत्या के मामले में मिली है सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में दो साध्वियों से बलात्कार और डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और वह पिछले 10 सालों से जेल में बंद है। उसे 20 साल जेल की सजा मिली है। हालांकि 10 सालों में वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। मई महीने में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी राम रहीम को दोषी ठहराया गया था।

पैरोल पर उठते रहे हैं सवाल

बता दें कि जेल में सजा काट रहे कैदियों की कुछ खास परिस्थितियों में ही पैरोल दी जाती है। जेल की सजा मिलने के बावजूद राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो पर अस्थायी रिहाई दी जाती रही है। राम रहीम को पैरोल पर अक्सर राजनीतिक और सार्वजनिक सवाल भी उठे हैं। उसे मिली पैरोल ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए पैरोल पॉलिसी पर ध्यान खींचा है जिनके तहत राम रहीम को बार-बार अस्थायी रिहाई दी जाती रही है।

कई राज्यों में हैं राम रहीम के अनुयायी

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हरियाणा, पंजाब के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं। अगस्त 2017 में रेप के मामलों में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading