August 25, 2026

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर…

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

<span class="img-name">पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा। </span> <span class="img-source">Image Source : PTI/X (@BLSANTOSH) </span>

पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कहा है कि वह पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इस बात की जानकारी दी है।

भाजपा-अकाली गठबंधन के लग रहे थे कयास

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने हाल ही में कहा था- “गुरु साहिब कृपा करें। बोलना मेरा काम नहीं है, इसलिए मैं अपनी जुबान रोक रही हूं। आपको खुद ही पता चल जाएगा।” हरसिमरत ने कहा, ”ईश्वर हम पर कृपा करें और लोग हमें हिम्मत दें। ऐसे समझौतों के जरिए, जिनसे विकास और तरक्की से जुड़े काम दिल्ली से किए जाते थे, एक बार फिर पंजाब में उसी विकास और तरक्की की नींव रखी जा रही है, जिससे पंजाब और पंजाब के लोगों को लाभ होगा।”

अगस्त महीने की शुरुआत में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। इसके अलावा पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग की थी और परिसीमन का भी समर्थन किया था। इसके बाद से ही भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के कयास लगाए जाने लगे थे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading