May 25, 2025

लखनऊ में जनाक्रोश रैली के लिए शिवपाल की पार्टी ने कहा- हैं तैयार हम

fb_img_1544304572273748402025103501531.jpg

समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना अलग दल बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव रविवार को लखनऊ में पहली बार एक बड़ी रैली करने वाले हैं। शिवपाल यादव अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जरिए रमाबाई मैदान में जनाक्रोश रैली कर अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है शिवपाल की इस रैली में पांच लाख लोग जुटने वाले हैं।

शिवपाल की पार्टी का स्लोगन ‘हैं तैयार हम’

वहीं शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अमिताभ के गाने की टैगलाइन का इस्तेमाल 9 दिसंबर होने वाली जनाक्रोश रैली से पहले पोस्टरों में किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों से लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही लखनऊ के आसपास के जिलों से भी ज्यादा लोगों को जुटाने की कोशिश की जा रही है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि देश-प्रदेश, नौजवानों, किसानों के सामने जो चुनौती खड़ी है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह रैली आम लोगों, गरीब, किसान, मजदूर के आक्रोश को आवाज देने के लिए आयोजित की जा रही है।
आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि इसीलिए इसे जनाक्रोश रैली का नाम दिया गया है, ऐसी रैली यूपी के राजनीतिक इतिहास में नहीं हुई होगी। वहीं, मुरादाबाद जिले से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी राजेश सिंह यादव ने रविवार को होने वाली जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading