हाइवे पुलिस चौकी पटरंगा के प्रभारी भीमसेन यादव ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

0

अनियंत्रित कार में घायल महिला की खोई कीमती चैन को चौकी प्रभारी ने किया वापस।

लगभग सवा लाख की चैन को चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने महिला को वापस कर पेश की ईमानदारी की मिशाल।

चैन मिलते ही महिला हुई खुश चौकी प्रभारी को दिया धन्यवाद।

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए चौकी तक पहुंच गई।कार पर सवार दो लोग घायल हो गए थे।दोनो को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।वहां से वे लोग घर जाते समय चौकी प्रभारी को फोन कर सोने की चैन खोने की सूचना दी।खोजबीन के बाद मिली चैन को चौकी प्रभारी ने घायल महिला को देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार बस्ती से लखनऊ जा रही कार यूपी-51एएल 3393 अचानक हाइवे चौकी के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए चौकी में घुस गई।हादसे में माया वानिया पत्नी नंदा कुमार व चालक वीरेंद्र कुमार घायल हो गए।चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने तत्काल घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल निकट के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होते ही उन्हें डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया।जहां से सीधे वे अपने घर जा रहे थे।हादसे में घायल माया वानिया की कीमती सोने की चैन कही खो गई थी।जिसे चौकी प्रभारी द्वारा घंटो खोजबीन के बाद बरामद की गई।चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने घायल महिला माया वानिया को बुलाकर कीमती सोने की चैन उन्हें दी तो उनके आंखों से खुशी के आंशू छलक पड़े।और तत्काल वे चौकी प्रभारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वाकई पुलिस विभाग में आज भी आप जैसे ईमानदारी लोग है।इस दौरान वो भावुक होते हुए कहा कि इस चैन की कीमत लगभग सवा लाख ही है।लेकिन ये चैन अभी धनतेरस के दिन पति की ओर से भेंट मिलने की वजह से ये मेरे लिये अनमोल ही है।चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने बताया कि चैन की सूचना मिलते ही काफी मसक्कत कर ढूंढना शुरू किया और मिलते ही माया वानिया को बुलाकर वापस कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News