April 27, 2025

लोकसभा चुनाव से पहले 4 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिल सकता है ये ‘तोहफा

img-20181110-wa00232270715611298158863.jpg

लखनऊ-:
======2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को अपने पक्ष में रिझाने के लिए केन्द्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी उनका मानदेय बढ़ाने जा रही है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में करीब चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को राहत मिलेगी।यह संकेत शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री आवास पर सरकार और संगठन के बीच हुई समन्वय बैठक मिले हैं। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि सभी मंत्रियों को लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन से मिली जिम्मेदारी का ये सभी मंत्री अपने सरकारी कामकाज के अलावा निर्वहन करेंगे।भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। इसके बाद से ही संगठन कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा था। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से भी कार्यकर्त्रियों के विभिन्न संगठन मिलकर उन्हें चुनावी वादे की याद दिला रहे थे। केन्द्र सरकार के मानदेय बढ़ाने के बाद से ही प्रदेश सरकार की ओर अपने हिस्से में आने वाले मानदेय को बढ़ाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading