सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया जुबानी हमला, कहा भाजपा सभी वर्गों का करती है विकास
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/picsart_11-01-088186534394109114452.jpg?fit=640%2C359&ssl=1)
गोरखपुर: बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर थे जहां पर उन्होने प्रताप नारायण इंटर कॉलेज में बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और आईटीआई का शिलान्यास भी किया, यहाँ अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांटना चाह रहे हैं, उनके परिवार में क्या होता है, आप जानते ही होंगे। इतना ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास की बात करती है
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिलेश यादव ने भाजपा पर जाति व मजहब के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)