बहशी दरिंदो की शिकार मंदबुद्धि युवती के शव ने दिलाई निर्भया की याद,लोगों में आक्रोश

0

सीतापुर। वह घर की लाडली बेटी थी।लेकिन ईश्वर ने उसे मन्दबुद्धि बनाकर भेजा था।जिसके चलते उसकी उम्र तो बढ़ रही थी।लेकिन शरीर मासूम बच्ची के समान ही था।जी हां हम बात कर रहे है सीतापुर जिले के महोली कस्बे में रहने वाली निर्भया की।जिसके साथ कई वहशी दरिंदो द्वारा सामूहिक दुराचार किया गया, यही नही दरिन्दों ने बाद में उसका कत्ल कर हाइवे पर एक ढ़ाबे के पीछे फेंक कर मानवता को शर्मसार कर दिया।इस घटना के बाद निर्भया के गृह कस्बा में आक्रोश का ज्वालामुखी धधक कर फूट पड़ा। यहां के लोग ने पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम की सूचना पाते ही एसडीएम महोली नीरज प्रसाद पटेल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। इस दौरान आक्रोशित लोगो ने तहसील प्रशासन के खिलाफ भी नारे बाजी की है।
बता दे कि महोली कस्बे की रहने वाली 23 वर्षीया एक युवती जो कि मन्दबुद्धि होने के कारण विगत दिनो वह घर से अचानक बाहर निकल आई थी। सूत्रों की माने तो उसे अज्ञात लोगों के द्वारा किसी वाहन पर बैठाकर ले जाया गया था। इसके बाद युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली इलाके में हाइवे के किनारे एक ढाबे के पीछे बरामद हुआ था। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या करने से पूर्व उसके साथ सामूहिक दुराचार होने की आशंका हो रही थी। इसके बाद एसपी लखीमपुर के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुये लखीमपुर पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। दूसरी तरफ उसके गृह कस्बे के लोगो मे आक्रोश जबरदस्त देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News