July 27, 2024

योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, भांग की खेती की अनुमति, 35 रुपए सस्ती हुई यूरिया

0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को किसानों को बड़ा तोहफाद दिया है। लोक भवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूरिया को सस्ता करने के साथ-साथ कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

प्रदेश में 35 रुपए सस्ती हुई यूरिया

योगी सरकार ने प्रदेश में यूरिया 35 रुपए सस्ती कर दी है। यही नहीं, ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए जापान से काफी बड़ा समझौता किया है। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी

कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

1. कुम्भ मेला में कल्पवासियों को चीनी उपलब्ध कराने के लिए कुम्भ मेले में आने वाले कल्प वासियों को दो किलो प्रति राशन कार्ड के तहत 3174 मीट्रिक टन चीनी खरीदी जा रही है। 17 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी दी जाएगी।11.11 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति हो सकेगी। धार्मिक संस्थाओं को भी यह चीनी उपलब्ध कराई जाएगी

2. परिवहन यानों को रंगे जाने विषयक उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 के नियम 162 में संशोधन के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। अनुबंधित बसों का रंग आसमानी होगा। टैक्सी बाईक के लाल, मरुन और काला होने से प्रतिबंध हटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। यानी टैक्सी बाईक अब लाल, मरुन और काली हो सकेंगी। इसी तरह सीएनजी वाहनों का रंग हरा और इलेक्ट्रिक वाहनों का रंग सफेद होगा।

3. उत्तर प्रदेश एवं जापान के मध्य उत्तर प्रदेश में खाद्य मूल्यों की श्रृंखला के विकास के लिए सहयोग हेतु मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन के संबंध में चर्चा हुई। दोनों देशों के मध्य पांच वर्षो के लिए अनुबंध हुआ है। सरकार भूमि भी उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कृषि को लेकर यह समझौता हुआ है। सरकार एडवांस टेक्नोलॉजी इकाइयां उपलब्ध करवाएगी। कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन को लेकर नए रास्ते निकलेंगे।

4. एक जनपद एक उत्पाद- सामान्य सुविधा केंद्र को व्यवस्थित करना जैसे करीब 10 बिंदुओ पर काम होगा। इसका रख रखाव प्राइवेट कंपनी के जरिए होगा। नब्बे प्रतिशत अंश दान सरकार देगी, 10 प्रतिशत सोसाइटी बनाकर देगी। इसका संचालन सोसाइटी के माध्यम से होगा। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इस योजना के माध्यम से आवेदन मांगा जाएगा। एक से अधिक भी सोसाइटी स्थापित किया जा सकता है।

5. उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक – प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व प्रशिक्षण में संशोधन किया गया है। अब जेष्ठता के आधार पर यह होगा। साथ ही नागरिक प्रशिक्षण पूर्ण किया हो।

6. कक्षा 1 से 8 तक अगले वर्ष के मुफ्त में किताबे बांटने के संबंध में भी सरकार ने फैसला लिया है। वाटर मार्क का प्रतिबंध हटाया गया है। 100 टन से घटाकर 50 टन उत्पादन वाले भी इसमें टेंडर में भाग ले सकते है। एक प्रतिशत लाभ कंपनी को दिया जाएगा। इसी महीने टेंडर किया जाएगा, जिससे अगले वर्ष समय पर किताब मिल सके

7. शोध एवं वैज्ञानिक उद्देश्य से औषधीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए भांग की खेती की अनुमति प्रदान की गई है। अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु और किसानों की स्थति को सुधार के लिए यह प्रस्ताव पास किया गया है। आबकारी विभाग इसे देखेगा, कोई भी इसे लगा सकता है।

8. 15 दिसंबर 2018 तक नई कंपनी को अब लाइसेंस का ठेका सरकार देगी, पहले मिस्सी कंपनी को यह ठेका था।

9. यूरिया पर साढ़े 14 प्रतिशत टैक्स अब सरकार ने कर दिया है। 35 रुपये तक प्रति बैग यूरिया का रेट कम हो जाएगा।

10. जल अधिनियम में बदलाव किया गया है, जल संवर्धन और सीवर नियमावली के तहत संशोधन किया गया है।

11. समूह ग के तकनीकी गैर तकनीकी रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के मध्यम से भरा जाएगा, 198 पदों पर भर्ती होनी है।

12. जनपद फैजाबाद अयोध्या में नए क्वीन हो मेमोरियल पार्क के लिए प्रस्ताव को पास किया गया है। इस पार्क में स्टोन से काम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News