July 27, 2024

देश में मोदी प्रदेश में योगी की सरकार अयोध्या नाथ की कृपा से-डिप्टी सीएम।

0

केंद्र व प्रदेश सरकार के खजाने अयोध्या ब प्रदेश के विकास के लिए खुले-केशव मौर्या।

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा-संतों के निर्णय को गंभीरता से लेगी प्रदेश सरकार

फैजाबाद ! प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व पीडब्लूडी मंत्री केशव मौर्य ने कहा कि देश में मोदी प्रदेश में योगी की सरकार अयोध्या नाथ की कृपा से है।उत्तर प्रदेश के दायित्व के साथ साथ अयोध्या का सबसे पहले और सबसे बड़ा दायित्व है।इन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के खजाने अयोध्या व प्रदेश के विकास के लिए खुले है।आगे इन्होंने कहा राम मंदिर के प्रकरण पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि वह बोलेंगे नहीं बल्कि करके दिखाएंगे।उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद की ओर से पांच अक्तूबर को नई दिल्ली में बुलाई गई संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक के विषय में कहा कि संतों का जो भी निर्णय होगा प्रदेश सरकार उसे गंभीरता से लेगी।उन्होंने रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई चेतावनी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यास अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं। सरकार भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेगी।

उप मुख्यमंत्री शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय परिसर के विवेकानंद प्रेक्षागृह में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। वह विश्वविद्यालय के परिसर में फैजाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्तावित सड़कों के शिलान्यास एवं निर्मित सड़कों के लोकार्पण के लिए आयोजित समारोह मेंहिस्सा लेने आए थे। इस समारोह में सम्बन्धित जनपदों के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के अलावा अन्य जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के गठन के समय भ्रष्टाचार व अपराधयुक्त प्रदेश के साथ खाली खजाना मिला था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में हम प्रदेश को अपराध मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त विकास की धारा बहाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को सड़कों का स्वर्ग बनाने की दिशा में भी प्रयास कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्रीमौर्य ने राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री श्रीमोदी पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इस प्रकार का बयान देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीगांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अमेठी का सांसद बनने की भी हैसियत नहीं रखते। उपमुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके बल्कि यह भी कहा कि जो लोग हनुमान चालीसा पढ़ भी नहीं सकते, वह अब कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर रहे हैं।उन्होंने इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या की सड़कों को रामभक्तों के रक्त से लाल किया उन्हें अब विष्णु मंदिर की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी अयोध्यानाथ की कृपा से हो रहा है।

इससे पहले फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह व अम्बेडकरनगर सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। संचालन जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया।समारोह में प्रदेश सरकार समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, परती भूमि व जल संसाधन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी के अलावा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव,गोसाईंगंज विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू,मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ,बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान,सतीश चन्द्र शर्मा व संजूदेवी सभी के अलावा जिला प्रभारी शेषनारायण मिश्र अवध क्षेत्र के सहसंयोजक राजीव तिवारी (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ)सहित जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय बादल सहित अन्य जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोण्डा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 174 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News