धूमधाम से मनाया गया भाजपा समर्थित मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का 41वाँ जन्मदिन

0

तो 41 वर्ष के हो गए मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी।

धूमधाम से मनाया गया मवई ब्लॉक प्रमुख का जन्मदिन।

शिक्षाविद राजीव तिवारी के आवास पहुंचे समर्थकों व शुभचिंतकों ने जन्मदिन की बधाई दे ईश्वर से की लम्बी उम्र की कामना।

मवई(फैजाबाद)-:मवई ब्लॉक के भाजपा ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी आज गुरुवार को 41 वर्ष के हो गए।इनका 41वाँ जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कई शिक्षक व भाजपाई कार्यकर्ता गायत्रीनगर पटरंगा स्थित उनके आवास पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लम्बी उम्र की प्रार्थना की।इस अवसर पर पुरोहित पं0 लल्लू मिश्र व आचार्य ओम प्रकाश मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करके उन्हें टीका लगाकर अपना आशीर्वाद दिया।अपने 41वें जन्मदिन के अवसर पर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने नित्य की भांति ईश्वर की पूजा अर्चना कर सर्व प्रथम अपने पूज्य पिता श्री राम नरेश तिवारी से आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात ब्रह्मदेव के स्थान पर माथा टेका।देर शाम बधाई देने वालों की भीड़ उनके आवास पर मौजूद रहे।बधाई देने वालों में क्षेत्र के विजय मिश्र दिनेश द्विवेदी देवेंद्र शुक्ल योगेश गुप्ता जितेंद्र शुक्ल अजय शुक्ल दीपक शुक्ल राकेश वर्मा राम आसरे श्याम करन वर्मा अनूप मिश्र सुशील मिश्र वेद प्रकाश मिश्र जी प्रकाश मिश्र शिव कुमार मणि त्रिपाठी आकाश मणि त्रिपाठी विपुल शुक्ला सी0पी0 मिश्र वृजेश मिश्र तमाम शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News