July 6, 2025

कानपुर: टिक-टॉक स्टार बनाने का झांसा दे किशोरियों को फंसाने का प्रयास

images - 2020-06-19t0754195814882268961532967..jpg


फतेहपुर के एक युवक ने कल्याणपुर के काकादेव निवासी दो किशोरी छात्राओं को चीनी एप टिक-टॉक का स्टार बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया। वह दोनों छात्राओं को गुरुवार को नोएडा ले जाने की तैयारी में था, इसके पहले ही परिजनों को जानकारी हो गई।
उन्होंने थाने में तहरीर दी है। काकादेव निवासी कक्षा छह की छात्रा इंस्टाग्राम के जरिये फतेहपुर के युवक के संपर्क में आई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बातों में फंसाकर टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा।

बेटी ने एक वीडियो बनाकर युवक को भेज दिया। इसके बाद उसने टिक-टॉक स्टार बनाने का झांसा देकर नोएडा चलने की बात कही। छात्रा ने इसके लिए अपनी दो और सहेलियों को तैयार किया। इस बीच एक सहेली ने सारी बात अपनी मां को बता दी।

उन्होंने पूरे मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। पूछताछ में पता चला कि छात्रा अपनी एक सहेली के साथ गुरुवार को नोएडा जाने की तैयारी में थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि उसका इरादा क्या था। वह इन किशोरियों को नोएडा क्यों ले जाना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading