मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास भीड़ को कुचला, 12 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक
<span class="img-name">घायल को अस्पताल ले जाते लोग </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER </span>
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर के पास एक ट्रक कई लोगों को रौंदते हुए चला गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।धर्मवीर सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। चीनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर एक तीखी ढलान है, जहां भारी वाहनों का आना मना है। रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक वहां रुका। ट्रक ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया, अचानक बेकाबू होकर नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायलहुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।एसएसपी ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 12 लोगों की मौत हो गई है। 5-6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

