October 15, 2026

जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के खाते में भेजे 3-3 हजार रुपये, अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में आयोजित एक विशेष…

जन्मदिन पर पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के खाते में भेजे 3-3 हजार रुपये, अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी

<span class="img-name">न्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ा वित्तीय तोहफा जारी किया। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की माताओं और बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका अटूट विश्वास और आत्मीयता ही उनकी असली ताकत है।

अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी

प्रधानमंत्री ने अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी करते हुए घोषणा की कि राज्य की लगभग 1.5 करोड़ बहनों के बैंक खातों में 3,000 रुपये की राशि सीधे (DBT के माध्यम से) सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित मासिक वित्तीय सहायता महिलाओं को घर के आवश्यक खर्चों, दवाओं, बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाएगी और उनके भीतर नया आत्मविश्वास और निर्णय लेने का साहस जगाएगी।पीएम मोदी ने कहा कि नई सरकार के कार्यभार संभालते ही बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से मदद पहुंचाने का काम शुरू किया गया। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की एक भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए कहा कि बचपन से मातृत्व तक की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इसमें मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला गैस, हर घर नल से जल, आयुष्मान कार्ड और पीएम आवास में महिलाओं को संयुक्त मालिकाना हक जैसे कदम शामिल हैं।

गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान

राज्य के विकास को नई दिशा देने की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि बंगाल में जल्द ही 50 लाख से अधिक नए चिन्हित गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत स्थायी घर दिए जाएंगे। इसके साथ ही ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के जरिए स्थानीय कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि माताओं और बहनों का आशीर्वाद ही जनसेवा की प्रेरणा है। एक विकसित बंगाल की ताकत से ही ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार होगा।क्षेत्रीय प्रगति को राष्ट्रीय दृष्टिकोण से जोड़ते हुए, प्रधानमंत्री ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय महिलाएं एक विकसित भारत की दिशा में विकास यात्रा को गति देना जारी रखेंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश का व्यापक संकल्प एक विकसित राज्य की क्षमताओं से मौलिक रूप से मजबूत होता है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, “एक विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प और भी मजबूत होगा।”

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading