September 18, 2026

यूपी : पकड़े गए प्रेमी की पहले हुई पिटाई, फिर परिजनों ने मंदिर में कराई शादी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में प्रेम कहानी…

पकड़े गए प्रेमी की पहले हुई पिटाई, फिर परिजनों ने मंदिर में कराई शादी; VIDEO आया सामने

<span class="img-name">परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में कराई शादी। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में प्रेम कहानी का अनोखा अंजाम सामने आया। रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी पर सहमति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, जाटी गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश दिवाकर का शेरगढ़ गांव की 19 वर्षीय सलोनी दिवाकर के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। इसी क्रम में आकाश रात के समय अपनी प्रेमिका से मिलने शेरगढ़ पहुंचा था। इसकी जानकारी सलोनी के परिजनों को हो गई। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया।आरोप है कि इस दौरान आकाश के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। थाने पहुंचने के बाद मामले में नया मोड़ आया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी के लिए सहमति बन गई। इसके बाद परिजन दोनों को तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर ले गए, जहां दोनों की शादी करा दी गई।

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, सुबह दुल्हन के साथ लौटा

बीते दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई थी। यहां के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। घर में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। देखते ही देखते दोनों की शादी करा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक-युवती के बीच करीब छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लगातार फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे।घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम समेत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शादी हो चुकी थी। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई, जहां पूछताछ के दौरान दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। युवती ने बताया कि युवक उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसके माता-पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं। बाद में परिजनों की सहमति और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading