August 21, 2026

कर्नाटक में दलित युवती की हत्या कर कुएं में फेंका शव, पिता ने जताया रेप का शक

कर्नाटक में रायचूर के सिरवार तालुक के होकराणी गांव में बीते गुरुवार को एक दलित…

कर्नाटक में दलित युवती की हत्या कर कुएं में फेंका शव, पिता ने जताया रेप का शक

<span class="img-name">रायचूर में दलित युवती की हत्या। </span> <span class="img-source">Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो) </span>

कर्नाटक में रायचूर के सिरवार तालुक के होकराणी गांव में बीते गुरुवार को एक दलित युवती का शव कुएं से बरामद हुआ। शक है कि पहले उसके साथ रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

पिता ने जताया हत्या से पहले रेप का शक

बता दें कि खुले में शौच के लिए गई युवती का शव अगले दिन गांव के कुएं की सीढ़ियों पर पड़ा मिला था। युवती के पिता की शिकायत के मुताबिक, युवती के साथ बलात्कार और हत्या की गई। इसका आरोप 22 साल के गुंड्या और महंतेश, 23 साल के वीरेश और 45 साल के मुंडरागी बसवराज पर है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा और 1 फरार

सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर एम. शशिकांत ने बताया कि इनमें से तीन को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक की पहचान होकराणी गांव की रहने वाली 22 साल की युवती के तौर पर हुई है।

परिजनों को कुएं में मिला बेटी का शव

परिवार के मुताबिक, युवती बीते बुधवार की शाम शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद, गुरुवार सुबह परिवार को उसका शव एक कुएं में मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

हमलावरों ने हत्या कर कुएं में फेंका शव

खबर मिलने पर सिरवार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि शक है कि हमलावरों ने उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

धारवाड़ में हुई थी डॉक्टर की हत्या

पिछले महीने जुलाई में भी कर्नाटक के धारवाड़ से हत्या की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। जब 45 साल के एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की उनके अपार्टमेंट में ही हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा उनका 8 साल का बेटा चाकू लगने से घायल हो गया था। वह मौके से जख्मी हालत मिला था।

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी से की थी पूछताछ

डॉक्टर की पहचान चिरायु हॉस्पिटल के एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. किरण होननवर के रूप में हुई थी। इस मामले में धारवाड़ पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी को पकड़ा था। पुलिस ने बताया था कि डॉक्टर प्रियंका, जो ऑप्थल्मोलॉजिस्ट हैं, उन्हें हिरासत में लिया गया था। वारदात के बाद उनके जख्मी बेटे को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading