August 19, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत! SIT की अंतिम रिपोर्ट में क्लीन चिट

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत! SIT की अंतिम रिपोर्ट में क्लीन चिट

<span class="img-name">चंपत राय </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की अंतिम रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। एसआईटी ने दोनों को क्लीन चिट दे दी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक यूपी शाशन को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। SIR की इस रिपोर्ट में जहां चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दी गई है वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों को ही दोषी ठहराया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के विवाद के बाद जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। जांच टीम ने कई लोगों से पूछताछ की थी और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की थी। अब अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार नहीं माना गया है। मामले में आगे की कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया था इस्तीफा

इस रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव ऊर्फ टिन्नू को आरोपी माना गया है। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस मामले की जांच शुरू होने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। ट्रस्ट की बैठक में दोनों ने अपने इस्तीफा भिजवा दिया था। चंपत राय ने कहा था कि वे अयोध्या में चार महीने की चातुर्मास साधना करेंगे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading