August 17, 2026

पश्चिम बंगाल ! बीरभूम के होटल में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में एक होटल में लगी भीषण आग में कम से…

jg92dehk_hotel_650x400_17_August_26

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में एक होटल में लगी भीषण आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गईं। आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर बचाव और आग बुझाने का काम चल रहा है।

AC में आग लगने से पूरे होटल में फैली आग

बीरभूम के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, इस दौरान होटल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह होटल के फर्स्ट फ़्लोर पर रिसेप्शन के AC में आग लग गई। अब तक जानकारी के हिसाब से फायर सिक्योरिटी होटल पर था लेकिन अहम वक़्त पर फायर अलार्म नहीं बजा। आग धीरे-धीरे पूरे होटल में फैल गई। होटल और उसके आस-पास का इलाका धुएं से भर गया। कुछ लोगों की आग में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कुछ लोग जलकर जिंदा मर गए। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।पुलिस के मुताविक घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरू में कहा था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने मरने वालों की संख्या सात बताई।

सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। सोमवार के चलते होटल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था।। सुबह के वक्त जब वो गहरी नींद में सो रहे थे, उसी वक्त होटल में आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं को भागने का मौका नहीं मिल पाया।तारापीठ थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ‘होटल बिदेशिनी’ में सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शार्ट सर्किट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग और धुएं से पांच मंजिला पूरी इमारत को चपेट में आ गई।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

उत्तर 24 परगना, मालदा और अलीपुरद्वार से आए कई परिवार इस दर्दनाक घटना का शिकार बने। पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

लोगों को बचाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। सभी को रामपुरहाट अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते। – बीरभूम ASP नीलेश श्रीकांत गाइकर

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading