‘मुझे यह तुरंत चाहिए’, पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने क्या मांगा था? NSA अजीत डोभाल का बड़ा खुलासा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बड़ा खुलासा…
<span class="img-name">अजित डोभाल ने किया बड़ा खुलासा </span> <span class="img-source"> </span>
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हमले के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी की एयरपोर्ट पर हुई उस मीटिंग के बारे में बताया है, जब सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौटे थे। लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डा पर ही बैठक की थी और उस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले यह जानना चाहा था कि इस हमले के पीछे कौन है? इसके बाद तुरंत बैठक में प्रधानमंत्री ने हमले के दोषियों की तत्काल पहचान करने और इस हमले का करारा जवाब देने की जरूरत पर जोर दिया था।याद दिला दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी।

