August 15, 2026

अयोध्या : तिरंगे के रंग में रंगी रामनगरी, पत्रकारों ने निकाला 13 किमी लंबा देशभक्ति का कारवां

सहादतगंज से लता चौक तक शान से निकली तिरंगा यात्रा, एडीजी ने दिखाई हरी झंडी; रास्तेभर हुआ जोरदार स्वागत, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था।

अयोध्या : स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले शुक्रवार को रामनगरी में पत्रकारों की तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का जोश भर दिया। सहादतगंज से लता चौक तक करीब 13 किमी0 लंबी तिरंगा यात्रा में पत्रकारों का कारवां हाथों में तिरंगा लेकर शान से निकला। एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

जहां पहुंचा तिरंगा कारवां, वहीं उमड़ा स्वागत का सैलाब।

तिरंगा यात्रा के रास्ते में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सहादतगंज में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पत्रकारों के कारवां का स्वागत किया। सिविल लाइंस में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। पत्रकार चौराहे पर पत्रकार धर्मेंद्र सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, अज्जू श्रीवास्तव और उनकी टीम ने स्वागत किया।रिकाबगंज चौराहे पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। नियावां चौराहे पर निषाद पार्टी के संतोष निषाद ने स्वागत किया। खवासपुरा में आई एम ओके के संचालक महेश आहूजा और साहबगंज में पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव ने यात्रा में शामिल पत्रकारों का स्वागत किया।

लता चौक पर हुआ समापन, सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद।

करीब 13 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद तिरंगा यात्रा लता चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। रामपथ पर यात्रा के सुचारु संचालन के लिए एक लेन खाली रखी गई थी। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर मुस्तैद रहे, जिससे तिरंगा यात्रा के साथ आम लोगों के आवागमन को भी व्यवस्थित रखा जा सके।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading