August 12, 2026

नई दिल्ली : अब छपेंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट, जानें पुराने नोटों का क्या होगा

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए…

अब छपेंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट, वित्त राज्य मंत्री ने दी जानकारी, जानें पुराने नोटों का क्या होगा

<span class="img-name">अब छपेंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट </span> <span class="img-source">Image Source : INDIA TV </span>

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट छापे जाएंगे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है।

पंकज चौधरी ने क्या बताया?

पंकज चौधरी ने बताया कि रिजर्व बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दस और बीस रुपए के प्लास्टिक के नोट छापने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। इस खबर को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी कन्फर्म किया है।पता चला है कि सरकार ने फिलहाल प्लास्टिक के सौ करोड़ 10 के नोट और सौ करोड़ 20 के नोट प्रिंट करने की मंजूरी दी है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है। 18 अगस्त तक टेंडर भरा जा सकेगा लेकिन प्लास्टिक के नोट कब तक सर्कुलेशन में आएंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पुराने नोटों का क्या होगा?

सरकार ने ये भी साफ किया है कि फिलहाल दस और बीस के जो कागज के नोट चलन में हैं, वो मार्केट में चलते रहेंगे। उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा लेकिन अगर प्लास्टिक की करेंसी का एक्सपेरीमेंट सक्सेसफुल रहता है तो धीरे धीरे कागज की बजाए प्लास्टिक की करेंसी का चलन बढ़ाया जाएगा।

कहां-कहां प्लास्टिक के नोट चलन में हैं?

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड, कनाडा, रोमानिया, वियतनाम, ब्रुनोई, मालदीव, त्रिनाद एंड टोबैगो जैसे करीब दो दर्जन देशों में फिलहाल प्लास्टिक के नोट चलन में हैं। ऑस्ट्रेलिया में तो 1990 से प्लास्टिक करेंसी का इस्तेमाल हो रहा है।प्लास्टिक की करेंसी के कई फायदे हैं। प्लास्टिक के नोट ड्यूरेबिल होते हैं। न गंदे होते हैं, न कटते फटते हैं। छपाई का खर्चा बचता है। नकली करेंसी की गुंजाइश खत्म हो जाती है और कागज की बचत भी होती है। जो पर्यावरण के लिए अच्छा भी है।हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि जल्द ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट आएंगे! RBI के प्रस्ताव को सरकार की हरी झंडी मिली थी। RBI के अनुसार, दुनिया के कई देशों में हुए अध्ययनों से पता चला है कि पॉलिमर नोट सामान्य कागज के नोटों की तुलना में कहीं ज्यादा टिकाऊ होते हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading