अयोध्या : मवई ब्लॉक प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए जगह जगह शुरू हुआ पूजन अर्चन

मवई(अयोध्या) ! कोरोना पॉजिटिव पाए गए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जहां कुल पुरोहित आचार्य ओम प्रकाश मिश्र द्वारा महामृत्युंजय पाठ शुरू किया गया।
वही नगर सहित पटरंगा मंडी व ब्लॉक क्षेत्र के कई मठ मंदिरों पूजन अर्चन सुंदर कांड पाठ ॐ नमः शिवाय का जाप किया गया।ब्लॉक प्रमुख ने कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना दूसरा दिन पूरे आत्मविश्वास के नित्य की तरह प्रातः स्नान ध्यान कर पूजन अर्चन में लगे रहे।प्रातः दस बजे चिकित्सकों की टीम उनका हाल चाल जाना।चिकित्सकों ने सुधार की बात बताई।बता दे कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के शुरुवाती दौर में ही मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए सर्व प्रथम आगे आये।और ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत के जरूरतमंदों के घरों तक राहत सामग्री पहुचाने का कार्य किये थे।
इस महामारी से लड़ते लड़ते ब्लॉक प्रमुख स्वयं कोरोना की चपेट में आ गए।और मंगलवार को श्री तिवारी की तबियत अचानक खराब हो गई।जिसके बाद वे स्वयं को होम क्वारन्टीन करते हुए चिकित्सकों की सलाह पर अपना उपचार शुरू किया।सीएचसी अधीक्षक डा0 रविकांत वर्मा ने बताया उनका सुधार शुरू हो गया है।गायत्रीनगर वासियों ने ब्राह्मणों को बुलाकर वैदिक मंत्रो के साथ प्रमुख के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ कर पूजा अर्चना की।वही पटरंगा मंडी लोधपुरवा पूरे जुलाहे पक्का बाड़ा रामजानकी मंदिर मखदूमपुर दुर्गा मंदिर आदि स्थलों पर शुभचिंतकों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।बुधवार को कई शुभचिंतक ब्लॉक प्रमुख के आवास पहुंच उनका हाल जाना।तो पूरे दिन पार्टी के नेतागण भी फोन से कुशलक्षेम जानते रहे।
