विकास दुबे का सहारनपुर कनेक्शन,पुलिस कस्टडी में की थी एसएसपी से रौब से बात

0

सहारनपुर । कानपुर का कुख्यात विकास दुबे का सहारनपुर से भी सम्बन्ध रहा है ,वो 15 साल पहले सहारनपुर में पकड़ा गया था।

कानपुर में पुलिसकर्मियों को अपनी गोलियों का शिकार बनाने वाला विकास दुबे 15 साल पहले जिले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। कुख्यात विकास दुबे के तार वेस्ट के सहारनपुर जिले से भी जुड़े रहे हैं। करीब 15 साल पहले विकास दुबे जनकपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ था। उस समय वर्तमान में एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश जिले में एसएसपी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती के दौरान थाना जनकपुरी पुलिस ने विकास दुबे को नारकोटिक एक्ट के तहत अस्पताल के निकट से गिरफ्तार किया था। आईजी अमिताभ यश ने थाना जनकपुरी पहुंचकर विकास दुबे से गहन पूछताछ की थी।

पुलिस कस्टडी में भी पूछताछ के दौरान विकास दुबे एसएसपी से पूरे रौब से फिल्मी अंदाज में बात कर रहा था। उस समय भी विकास दुबे पर 50 के लगभग मुकदमे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दर्ज थे। तत्कालीन जनकपुरी थानाध्यक्ष ऋषि राम कठेरिया ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की थी।

कानपुर हत्याकांड के बाद एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि जोन के सभी जिलों को विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं। जिले से दूसरे राज्यों को लगने वाली सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News