April 27, 2025

लॉकडाउन: गरीब और मजदूरों के लिए हर जिले में कम्युनिटी किचन स्थापित कर रही योगी सरकार, CM की खाने की क्वालिटी की जांच

00-49-24-45-55447091149367730297.jpg

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गरीबों और श्रमिकों के लिए विशेष तौर पर भोजन की व्यवस्था करने के आला अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। सीएम के निर्देशों पर प्रदेश के हर जिले में कम्युनिटी किचन स्थापित किया जा रहा है। इस किचन में उन लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा है, जिन्हें लॉकडाउन की वजह से भूखा सोना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी खुद किचन में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच करते नजर आए।

दरअसल, शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ के जियामऊ में स्थापित किये गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने वितरण के प्रोसेस से सम्बंधित जरुरी निर्देश दिए और पूरी व्यवस्था की खुद जांच की। उन्होंने प्रदेश को किसानों को बड़ी राहत देते हुए ल़ॉकडाउन के दौरान भी खाद-बीज, कृषि रक्षा रसायनों की थोक और फुटकर दुकानें पहले की तरह खुली रहने के निर्देश दिये हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा है कि सुचारू रूप से इनकी आपूर्ति जारी रहे इसके लिए इनको बनाने वाली कंपनियों, लोडिंग एवं अनलोडिंग में लगे श्रमिकों और इनके परिवहन में लगे वाहन भी छूट के दायरे में आएंगे।

बता दें कि यूपी में शुक्रवार को कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार और नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन केस नोएडा के और एक आगरा का है। केजीएयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया कि 2 महिला और एक पुरुष नोएडा में भर्ती हैं, जबकि अमेरिका से लौटा एक व्यक्ति आगरा में भर्ती है। यह सभी मरीज लखनऊ से बाहर भर्ती हैं। केजीएमयू में केवल जांच के नमूने आए हैं। लखनऊ में कुल नौ मरीज भर्ती थे। जिनमें एक ठीक होकर घर चली गई हैं। सैंपल की संख्या 9 है।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 47 है। इसमें सबसे अधिक 18 नोएडा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading