July 2, 2025

नशे की लत में पति ने पत्नी को देह-व्यापार के धंधे में धकेला

images (74)1944165983090295354..jpg

पानीपत : नशे की लत को पूरा करने व घर खर्च चलाने के लिए पति व सास द्वारा महिला से देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाऊन क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 6 साल पहले जिला जींद निवासी देवेन्द्र से हुई थी। उसके पति ने घर का खर्च चलाने व नशे की लत को पूरा करने के लिए देह व्यापार करने का दबाव बनाया जिसमें सास व देवर ने भी पति का साथ दिया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। महिला ने देवर पर भी पति व सास की शह पर उससे जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि पति व सास द्वारा उसे जबरन नशे का इंजैक्शन लगाकर गांव के ही 2 सगे भाई व एक अन्य युवक से दुष्कर्म करवाया।
बदले में पति व सास तीनों से पैसे भी लेते थे। 2 बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाने का प्रयास भी किया।

सास उसे कहती थी कि गर्भवती होने से उनकी कमाई रुक जाती है। महिला आरोप लगाया कि 3-4 रोज पूर्व भी पति उसे इलाज के बहाने एक कार में पी.जी.आई. लेकर गया था जिसके साथ एक आरोपी युवक भी था, जो नशे की हालत में कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका था। पी.जी.आई. से लौटते वक्त भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मॉडल टाऊन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, देवर, सास व 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading