July 5, 2025

हावड़ा में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

22415935749dc8baa127d818d5750e2082ee12e154424858833480945707.jpg

पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले की है। यहां के उलूबेरिया लोकसभा अंतर्गत आमता थाना क्षेत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले की है। यहां के उलूबेरिया लोकसभा अंतर्गत आमता थाना क्षेत्र में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भाजपा के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।
मृतक की पहचान समतुल दोलुई के तौर पर हुई है। वे उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के चानूलिया गांव के रहने वाले थे।

भाजपा के मुताबिक वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। सोमवार को जय श्रीराम का नारा लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां सामूहिक तौर पर उन्हें मारा-पीटा गया और मौत के घाट उतारने के बाद उनको छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर गांव वाले पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गए थे।

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। समतुल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराएं लगाई हैं। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दो दिन पहले ही उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे लेकर पूरे देश में पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading