July 31, 2026

लखीमपुर:होली खेलने के दौरान बीजेपी विधायक को मारी गोली, हालत गंभीर

picsart_03-21-055511147678781156099.jpg

लखीमपुर
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के विधायक योगेश वर्मा को गुरुवार दोपहर 3 बजे कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। अच्छी बात यह रही कि गोली योगेश वर्मा के पैर में घुटने के नीचे लगी है। उन्हें एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद केस दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी गई है
लखीमपुर की एसपी पूनम ने बताया, ‘बीजेपी विधायक योगेश वर्मा अपने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग होली खेल रहे थे। जहां उन्हें गोली मारी गई, उनके पैर में चोट आई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’
वहीं, लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी एस सिंह ने कहा, ‘योगेश वर्मा लोगों से मिल रहे थे, इसी दौरान बहसबाजी शुरू हो गई और उन्हें गोली मार दी गई। वह अभी खतरे से बाहर हैं लेकिन वह सदमे में हैं और कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जांच की जा रही है।’ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि हमला करने वाले लोग खनन माफिया गिरोह के हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading