गोवा: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन,शोक
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/03/PicsArt_03-17-09.38.50.jpg?fit=640%2C320&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/03/images-51131882893..jpg?resize=275%2C183)
नई दिल्ली !गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। निधन से एक घंटे पहले गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की हालात बेहद नाजुक है।डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। सीएम पर्रिकर हालत बिगड़ने के बाद शनिवार से ही अस्पताल में भर्ती थे।
बात दे मनोहर पार्रीकर का जन्म १३ दिसम्बर, १९५५,मृत्यु 17 मार्च 2019 वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री थे तथा भारत के रक्षा मंत्री रह चुके है। वे उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद थे। उन्होंने सन १९७८ मे आई.आई.टी. मुम्बई से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करी. भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आई.आई.टी. से स्नातक किया। उन्हें सन 2001 में आई.आई.टी. मुम्बई द्वारा विशिष्ट भूतपूर्व छात्र की उपाधि भी प्रदान की गयी।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)