July 27, 2024

देखिये सपना चौधरी है वोल्टेज डांस दिलेर मेहंदी के साथ ‘बावली परेड’ पर हुआ धमाल

0

अजब गजब ठुमके को लेकर पहचानी जाने वाली, जानी मानी हर‍ियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की दीवानगी फैंस में किस कदर है इसका अंदाजा उनकी फॉलोइंग को देखकर लग जाता है। देशभर में सपना चौधरी इंटरनेट पर सर्वाध‍िक सर्च की जाती हैं। ये बात सपना चौधरी भी बखूबी जानती हैं इसलिए वह अपने फैंस की हसरतों का भी पूरा ख्‍याल रखती हैं। मनचलों के दिल पर राज करने वाली सपना रोज कोई न कोई तोहफा फैंस के ल‍िए लेकर आती हैं। कभी कोई फोटो या कोई वीड‍ियो। अब एकबार फ‍िर सपना का धमाकेदार वीडियो सामने आया है। यह वीड‍ियो खुद सपना चौधरी ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। यह वीडियो उनके नए गाने Bawli Parade का है जिसमें वह पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ ठुमके लगा रही हैं।

सपना चौधरी अब हर‍ियाणा से निकलकर उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मध्‍यप्रदेश के लोगों को भी अपने ठुमकों पर झुमा रही हैं। पहले वह स‍िर्फ हरियाणवी गानों पर डांस करती थीं और अब वह भोजपुरी गाने और पंजाबी गानों पर भी अपना जलवा द‍िखाती हैं। जिस वजह से लगातार सपना की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, मनचलों में उनकी डिमांड भी पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है, उनका ताजा गाना भी पंजाबी है जिसमें वह ग्रीन कलर का कुर्ता पहने द‍िखाई दे रही हैं और उनके साथ कई डांसर भी हैं।

गाने में दलेर मेहंदी उनका साथ दे रहे हैं। इससे पहले उनका गाना बंदूक चालेगी वायरल हुआ था जिसमें वह ठुमकों से दर्शकों को घायल करती नजर आई थीं। वीडियो में सपना चौधरी ने पीले रंग का सूट पहनकर स्‍टेज पर गरदा मचाया था। सपना चौधरी स्‍टेज कार्यक्रम के ल‍िए मशहूर हैं और एक कार्यक्रम के ल‍िए पांच लाख रुपये से अध‍िक चार्ज करती हैं। हाल ही में उन्‍होंने बॉलीवुड की दुन‍िया में कदम रखा है। 8 फरवरी को उनकी डेब्‍यू फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म कुछ खास कमाल नहीं द‍िखा पाई। इससे पहले सपना सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 11 का भी हिस्‍सा रही थीं। जिसके बाद से लेकर अब तक सपना का जलवा बरकरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News