June 18, 2025

गोरखपुर / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर; प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है

0521_pp5226348488533352629.jpg

गोरखपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखायी दे रहे हैं। शहर में कई जगहों पर शनिवार को ऐसे पोस्टर दिखायी दिए जिसमें प्रियंका गांधी को उनकी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है।

कांग्रेस के जिला महासचिव और प्रवक्‍ता अनवर हुसैन के नेतृत्‍व में शनिवार को मुंशी प्रेमचंद पार्क पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पोस्‍टर जारी किया। पोस्‍टर के बीच में ‘क्रांतिकारियों और वीरों की धरती पर बहन प्रियंका जी का स्‍वागत है। ‘यूपी अब उदय की ओर’ और ‘प्रियंका नहीं ये आंधी हैं, दूसरी इंदिरा गांधी हैं.’जैसे स्‍लोगन लिखे गए हैं।

इस अवसर पर पोस्‍टर जारी करने वाले कांग्रेस के जिला महासचिव और प्रवक्‍ता अनवर हुसैन ने कहा कि बहन प्रियंका गांधी का हम यूपी में स्‍वागत करते हैं। 11 फरवरी को वह लखनऊ से चुनावी दौरे का आगाज कर रही हैं। पूर्वी यूपी की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं और जनता में भी खुशी की लहर दिखाई दे रही है। जनता उनमें उनकी दादी इंदिरा गांधी जी का अक्स देख रही है। उनके चुनाव और प्रचार के लिए उतरने से कांग्रेस को ताकत मिलेगी। इस बार हम अधिक से अधिक सीटें जीतकर यूपी में फिर वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading